Chanduli News: गांवो के विकास से ही देश होगा मजबूत-सुशील सिंह

प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।मौके पर गांवो में पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने पर चर्चा किया

 

Chanduli News: गांवो के विकास से ही देश होगा मजबूत-सुशील सिंह

सैयदराजा विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा के तहत बरहनी ब्लॉक के महरानी गाव में शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।मौके पर गांवो में पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने पर चर्चा किया।


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पात्रों को आवास, आयुष्मान योजना,शौचालय, किसान सम्मान निधि देकर गरीब परिवार को मजबूत किया जा रहा है।मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।भाजपा सरकार बिना किसी भेद भाव के प्रत्येक पात्र नागरिक को सीधे लाभ दिलवा रहा है।

हमारी सरकार मे हर वर्ग को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओ का लाभ बिना किसी बिचौलिओ के सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। किसान हो या अन्य सभी वर्गो के हितो का ध्यान रखा जा रहा है।भारत पहले कमजोर देश माना जाता था अब हमारा देश विकास मे अग्रणी है। जिसका लोहा पूरी  दुनिया मानती है। उत्तर प्रदेश मे बड़े इन्वेस्ट हो रहे है। हमारी सरकार पर जनता  को पुरा भरोसा है।देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित हाथो में है।


हमारी सरकार वादे भी करती है व उसे पुरा भी करती है।मोदी सरकार शिलान्यास भी करती है उसका उद्घाटन भी करती है।इस मौके संतोष बिन्द मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल खरवार प्रधान, बनविहारी खरवार बूथ अध्यक्ष, गिरधारी राजभर पूर्व प्रधान, मदन कुशवाहा प्रधान, सुनील तिवारी, सुबाष कुमार कौशल, दीपू सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतीनिधि, धनंजय कुमार, दिलीप कुमार, हरिनारायण राजभर, लालबहादुर यादव आदि रहे।