Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिनौता गांव में मातम, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई
 
हिनौता गांव में मातम, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई
 

चन्दौली। जनपद के हिनौता गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिनौता गांव निवासी आनंद कुमार (पुत्र सुदर्शन) शुक्रवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान हिनौता रेलवे ट्रैक पर स्थित पिलर संख्या 660/F-34 के समीप वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

​​​​​​​

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।