Chandauli News: ग्राम प्रधान का प्रयास रहा सफल, खुरुहुजा नाम से संचालित कंपोजिट विद्यालय एकौनी के नाम से होगा संचालित

 

Chandauli News: खबर जनपद चंदौली से है जहां सदर ब्लाक के एकौनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आकाश कुमार का प्रयास सफल रहा है उनके अथक प्रयास के बाद खुरुहुजा गांव के नाम से संचालित कंपोजिट विद्यालय अब एकौनी गांव के नाम से संचालित होगा।

इस बाबत डीएम ने आदेश जारी कर जानकारी दी है कि उक्त विद्यालय में मध्यान भोजन निधि का संचालन ग्राम प्रधान तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।

वही ग्राम प्रधान आकाश कुमार ने बताया कंपोजिट विद्यालय हमारे ग्राम पंचायत में रहकर भी कई वर्षों से खुरुहूजा ग्राम पंचायत के नाम से चलाया जा रहा था, वही बताया कि अब हमारे गांव का अधिकार मिल गया है अब हमारा कंपोजिट विद्यालय हमारे गांव के नाम से पहचाना जाएगा।