Chandauli News: सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया का निधन, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
Jun 30, 2024, 17:20 IST
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया का ईलाज के दौरान चितईपुर के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया है। वे मई 2023 में अध्यक्ष पद पर आदर्श नगर पंचायत चुनाव लड़कर जीती थी। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर चली गयी।
उनके निधन की शोक समाचार लगते ही उनके चाहने वालो में शोक की लहर दौड़ गयी। वही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालो का ताता लग गया।
वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली