Chandauli News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आज हुआ शुभारंभ

 

Chandauli News: वर्ष 2023 का जनपद में तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का हो रहा आयोजन।

जनपद न्यायालय चंदौली एवं तहसील मुख्यालयों में आज आयोजित हो रहे है राष्ट्रीय लोक अदालत।

तहसील सदर सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार IV, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित अन्य जनपद के वरिष्ठ न्यायाधीश गण ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विकास कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ हुआ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराये एवं लाभान्वित हो मा0 जनपद न्यायाधीश।