Chandauli News: चन्दौली में डॉ. अभिषेक यादव ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का सम्मान

 

चंदौली। जिले के रमरजाय गांव निवासी डॉ. अभिषेक यादव ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा -2023 को उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। मंगलवार को प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमें डॉ. अभिषेक ने अपने पहले हो प्रयास में राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर इतिहास रचा। अभिषेक की इस सफलता पर परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

डॉ.अभिषेक यादव चन्दौली में संचालित अभिषेक हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. संजय यादव के ज्येष्ठ पुत्र हैं। दो भाइयों एवं एक एमबीबीएस की छात्रा बहन पूजा यादव से ज्येष्ठ डॉ. अभिषेक बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी हैं। डॉ. अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय से हुई।

तत्पश्चात उन्होंने एमबीबीएस की उच्च शिक्षा के लिए वाराणसी के रुख किया। नीट पीजी में चयनित होने पर डॉ. अभिषेक ने बताया कि उसका सपना है कि वह अस्थि रोग विशेषज्ञ के एक नामचीन डॉक्टर के रूप में देश की सेवा करें। डॉ. अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाचा संतोष यादव, पिता डॉ. संजय यादव और दादी धनराजी देवी को दिया है।

डॉ. अभिषेक के पिता डॉ. संजय यादव ने कहा कि अभिषेक शिक्षा प्राप्त कर एक कुशल डॉक्टर के साथ ही एक समाजोपयोगी इंसान बनें, यहीं हम सबकी इच्छा है। डॉ. अभिषेक ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा -2023 में चयनित होने पर डॉ. डीआर यादव, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. गोपालजी, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. ओपी सिंह, शिवजनम यादव, अमित पचौरी, सैयद सरफ़राज़ अहमद, अमित यादव, राकेश रौशन, ज्ञानी जैल सिंह प्रधान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।