Chandauli News: साइबर सेल चन्दौली ने साइबर फ्राड पीड़ित के पैसे कराये वापस
Jul 23, 2024, 17:47 IST
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में साइबर थाना पर संचालित साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही के चलते आवदिका- सोनाली कुमार पाण्डेय पुत्री अशोक कुमार पाण्डेय ग्राम जेंगुरी पो0 केरायगाँव थाना शहाबगंज जिला चन्दौली के खाते से निकाली गयी धनराशि 10,000/- रुपये को आवेदक खातें में वापस कराया गया।
दिनांक 05.06.2024 को आवेदका सोनाली कुमार पाण्डेय उपरोक्त के खाते से आनलाइन धोखाधड़ी के माध्यम से कुल निकाली गयी धनराशि 10,000/- रुपये के सम्बन्ध में द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था। आवेदका सोनाली कुमार पाण्डेय उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली, साइबर थाना जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया है।