Chandauli News: चन्दौली साइबर सेल का गुड वर्क, 10 दिन के भीतर साइबर फ्राड पीडित के पैसे काराये वापस

 

चंदौली। आजकल फ्राड करने वाले तरह- तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल रहे है इसी क्रम में दिग्विजय सिंह पुत्र स्व0 भानु प्रताप निवासी ग्राम भोजापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को फ्राडर द्वारा UPI के माध्यम से बिना बताये कुल 70000/रू0 का फ्राड कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी दिग्विजय सिंह पुत्र स्व0 भानु प्रताप द्वारा दिनांक 29.06.2024 को फ्राड होने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था।

जिस प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक महोदय आदित्य लांग्हे व अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष द्वारा प्रभारी साइबर सेल को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर साइबर सेल निरीक्षक दयाराम गौतम मय साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी दिग्विजय सिंह के फ्राड हुए कुल 70000/-रु0 मे से 30000/-रु0 की धनराशि वापस करायी गयी। तथा अन्य बचे हुए पैसो के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।