Chandauli News: 32 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चंदौली में नौगढ़ पुलिस ने 32.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामदगी की कीमत करीब 8.5 लाख रुपये, NDPS एक्ट में केस दर्ज।
May 1, 2026, 15:07 IST
चंदौली। चंदौली पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कौवाघाट पुल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुलायम यादव (निवासी भभुआ, बिहार) और बलवन्त यादव उर्फ गुल्लू यादव (निवासी चंदौली) के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में पुड़िया बनाकर बेचते थे और इसी से अपनी जीविका चलाते थे। इस मामले में थाना नौगढ़ में मु.अ.सं. 46/26 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत नौगढ़ पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।