Chadauli News: चन्दौली में नग्न अवस्था में मिला नाबालिग लड़की का शव, आर्केस्ट्रा देखकर घर आ रही थी लड़की

 

चंदौली। जनपद में नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव में वन विभाग के सुनसान इलाके के प्लांटेशन में एक नाबालिग लड़की का निवस्त्र अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। नाबालिक लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण पहुच गए। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर SDM, CO सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

 

आपको बता दें कि मृतक अपनी बहन के घर से आर्केस्ट्रा देखकर वापस अपने घर जा रही थी। जब लड़की सुबह तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन बालिका को ढूंढने निकल पड़े। वहीं परिजनों को प्लांटेशन के बीच उसका शव मिला। वहीं बालिका के साथ घर लौट रही अन्य बच्चियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं नाबालिक के पिता का कहना है की हमारी बेटी के साथ रेप किया गया है और उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गयी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।