सकलडीहा में डॉ. शंभूनाथ गोंड का अभिनंदन, सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

 

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया।

 

पुष्पमाला पहनाकर दी गई बधाई

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. शंभूनाथ गोंड को पुष्पमाला पहनाकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. शंभूनाथ गोंड ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

 

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।