चंदौली के चहनियां में शोकाकुल परिवार से मिले अम्बरीश सिंह भोला, दिवंगत आत्मा को किया नमन

दर्शना सिंह की सासू मां की तेरहवीं में शामिल हुए अम्बरीश सिंह भोला, अर्पित की श्रद्धांजलि
 

चंदौली (चहनियां)। ग्राम चहनियां में राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह की सासू मां की तेरहवीं के अवसर पर अम्बरीश सिंह भोला ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस अवसर पर अम्बरीश सिंह भोला ने दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

तेरहवीं के अवसर पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।