चंदौली में सड़क हादसा, बाल-बाल बचे एडवोकेट वीरेंद्र प्रताप सिंह

 

चंदौली। जिले से बड़ी खबर सामने आई है।  शुक्रवार की देर रात लगभग 8 बजे पुरवा गांव निवासी एडवोकेट वीरेंद्र प्रताप सिंह अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल कमला पति त्रिपाठी चंदौली इलाज के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आ रही दूध लदी पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसा जसूरी और नवही नहर के बीच हुआ। टक्कर लगते ही पिकअप में रखे दूध के कई बल्टे नहर में गिरकर बहने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दूध बहते ही उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

स्थानीय लोगों की मदद से एडवोकेट वीरेंद्र प्रताप सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि गलती दोनों तरफ से हुई। हमारे ड्राइवर को जल्द जिला अस्पताल पहुँचना था और दूध वाहन चालक को भी समय से दुग्ध सप्लाई करनी थी। हादसे में दोनों वाहन चालक सुरक्षित हैं, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुँचा है।


इस दुर्घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित हुआ। मौके पर ग्रामीणों ने राहत कार्य में मदद की।