संविधान दिवस पर मिली उपलब्धि, रिंकू सिंह ने ग्रामवासियों को समर्पित किया सम्मान

‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत मिला सम्मान, ग्रामवासियों और जनपदवासियों को समर्पित की उपलब्धि
 

चंदौली। संविधान दिवस के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत ग्राम प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह को सम्मानित किया गया। इस सम्मान को लेकर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

सम्मान प्राप्त होने पर आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गौरव और सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसमें ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों और जनपद के नागरिकों का स्नेह, सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद शामिल है। उन्होंने इस उपलब्धि को समस्त ग्रामवासियों और जनपदवासियों को समर्पित करते हुए सभी के प्रति आभार जताया।

उन्होंने भारत सरकार और संस्कृति मंत्रालय के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करना तथा उनके प्रति जागरूकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आशुतोष कुमार सिंह ने अपने शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी इसी तरह स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र और जनपद के लिए गौरव की बात है।