काली माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

भव्य कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं और युवतियो ने कलश अपने सिर पर रखकर भाग लिया।

 
भव्य कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं और युवतियो ने कलश अपने सिर पर रखकर भाग लिया।

चंदौली। अलीनगर नईबस्ती वार्ड नं 3 आलुमिल स्थित नवनिर्मित काली माता मंदिर का आठ  दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे व गाजे बाजे के साथ सैकड़ो महिलाओं व यूवतियों ने अपने सिर पर मिट्टी व पीतल के कलश लेकर कतारबद्ध होकर जयकारा लगाकर चल रही। साथ ही पूरुष श्रद्धालु अपने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश की लंबी कतारें आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। यह यात्रा सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब से लेकर मुख्य मार्ग से होते हुए अलीनगर आलुमिल के समीप सभी कालीमंदिर प्रांगण पहंचे जह कलश स्थापना कराया गया।

पंडितों के द्वारा पूर वेधि-विधान के साथ पूजा आरंभ किया। पूजा अर्चन के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। इस समंध में मंदिर के संस्थापक अजय जायसवाल ने बताया कि आज कालीमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है, आज से लगातार 8 दिन कालीमंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा 1 जून को नगर के विभिन्न मंदिरों तक मूर्ति भ्रमड़ किया जाएगा। 

2 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और 4 जून को विशाल भंडारा होगा, जिसमे हजारो लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।