चंदौली सामूहिक विवाह योजना में एडीओ ने पायल बिछिया में किया घोटाला, लाभार्थी पहुंचे डीएम कार्यालय

 

खबर चंदौली से है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।

लाभार्थियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि एडीओ अरुण कुमार के द्वारा जबरिया कागज पर हस्ताक्षर करा कर के उन्हें पायल और बिछिया नहीं दिया गया है। लोगों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

दरअसल बीते 10 जून को जिला प्रशासन के द्वारा सदर ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें अधिकारियों के द्वारा 98 जोड़ों की शादी कराई गई थी। परंतु शादी संपन्न होने के लगभग 3 महीने बाद इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का जिन्न बाहर आ गया है।

आरोप है कि लाभार्थियों से एडीओ अरुण कुमार के द्वारा कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद पायल और बिछिया नहीं दिया गया।

<a href=https://youtube.com/embed/6uD-5tTkBUw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6uD-5tTkBUw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">