Chandauli News: चंदौली में मोबाइल टावरों की बैटरी चुराने वाले तो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

चन्दौली। जनपद चंदौली से है चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के निर्देशन में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु निर्देश पर चंदौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।जनपद में कई स्थानों पर लगे टावर की बैटरी की चोरी की घटना हो चुकी है। चोरों द्वारा बहोरा चंदेल हाल्ट स्टेशन के पास लगे जिओ कंपनी के टावर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

टावर में लगा सीसीटीवी कैमरा जिसकी मॉनिटरिंग जीयो कंपनी के कंट्रोल रूम लखनऊ से होती है। कंट्रोल रूम से टावर सिक्योरिटी हेड को सूचना प्राप्त हुई कि बहोरा चंदेल टावर में चोरी हो रही है टावर सिक्योरिटी हेड द्वारा डायल 112 को सूचित किया गया एवं थाना अध्यक्ष को भी सूचित किया गया। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष में हमराहियों के साथ टावर के पास घेराबंदी किया गया। टावर के कर्मचारियों द्वारा तत्परता पूर्वक चोरों को पकड़ने में सहयोग किया गया।

सूचना पाकर मौके पर थाना धीना कि पीआरबी 112 भी पहुंच गई। चंदौली पुलिस की संयुक्त प्रयास से चोरों की गिरफ्तारी तथा चोरी की एक अदत बैटरी व एक स्कॉर्पियो की बरामदगी हुई।गिरफ्तार अभियुक्त जिसका नाम चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता ग्राम विसापुर थाना बलुआ, एवं दूसरा अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र रमेश कुमार सिंह नौडीहा थाना सिंधी जिला सीधी मध्य प्रदेश का निवासी बताया गया। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने के पश्चात उनपर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।