Chandauli News: गर्भवती महिला को ट्रेन में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता
Jan 22, 2023, 14:07 IST
दिनांक 21.01.2023, शनिवार रेल यात्रियों को उत्तम यात्री सेवा के साथ सुरक्षित व सकुशल यात्रा उपलब्ध कराने को लेकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) पूर्णतया प्रतिबद्ध है।
आज दिनांक 21.01.2023, शनिवार को गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से यात्रा कर रही लगभग 39 वर्षीय एक गर्भवती महिला को आकस्मिक चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता की 'रेल मदद' से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीयू मंडल की चिकित्सकीय टीम द्वारा वाणिज्य विभाग के सहयोग से मंडल के गया जंक्शन पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
डीडीयू मंडल की टीम द्वारा ट्रेन में चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा कर सकुशल व संतुष्टि के साथ महिला को आगे रवाना किया गया।