Chandauli News: बलुआ में डुबकी लगाकर मनोज सिंह डब्लू ने की जनकल्याण की कामना

 

चहनियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मौनी अमावस्या पर पर्व पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा तट पहुंचे। इस दौरान मां गंगा में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन अर्जन किया।

उन्होंने देश व जन कल्याण, सुख-समृद्धि व विकास के लिए मंगल कामना की।

साथ ही दान कर पुण्य के भागी बने। कहा कि जन-जन के कल्याण से देश का कल्याण संभव है।

हम सभी को अपनी संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखना होगा, क्योंकि यही हमारे सशक्त व गौरवशाली इतिहास के जीवंत दस्तखत हैं।