नहर में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छह किमी दूर मिला शव

सुबह टहलने निकले बुजुर्ग की नहर में डूबकर मौत, इटवां के पास मिला शव
 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार सुबह नहर में डूबने से 65 वर्षीय शामू राम की मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह टहलने और व्यायाम करने के लिए नहर की ओर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नहर किनारे उनकी लाठी और प्लास्टिक की बोतल मिलने से अनहोनी की आशंका हुई।

सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने ग्रामीणों के साथ नहर में तलाश शुरू कराई। तेज बहाव को देखते हुए भुपौली नहर पंप को बंद कराया गया। कई घंटे की तलाश के बाद करीब छह किलोमीटर दूर इटवां गांव के पास नहर में शव उतराया मिला। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा रहा।