चंदौली में 15 शातिर गोतस्कर गिरफ्तार, उनके पास से 15 गोवंश बरामद

 

चंदौली। जनपद चंदौली की पुलिस ने गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एनएच-02 हाईवे पर ग्राम बरठी कमरौर ओवरब्रिज से 06 मैजिक/पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे कुल 15 गोवंशों को मुक्त कराते हुए 15 शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में की गई। इस कार्रवाई की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय द्वारा की गई। जबकि पूरी कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
 

आपको बता दें कि दिनांक 26 और 27 मई 2025 की रात्रि में उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहन गोवंश तस्करी में लगे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-02 के बरठी कमरौर ओवरब्रिज से 06 वाहनों को रोका, जिनमें क्रूरता से 15 गायें लदी हुई थीं। मौके से ही इन वाहनों के साथ 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

1. रामदेव यादव (सुल्तानपुर)

2. चन्दीरक यादव (गया, बिहार)

3. सूरज कुमार (सुल्तानपुर)

4. अरविन्द यादव (प्रतापगढ़)

5. उपेन्द्र यादव (गया, बिहार)

6. कैलू यादव (गया, बिहार)

7. रामकुमार (सुल्तानपुर)

8. रवीन्द्र कुमार (गया, बिहार)

9. देवन यादव (गया, बिहार)

10. इबरार अहमद (सुल्तानपुर)

11. सुन्दर यादव (गया, बिहार)

12. मनोज कुमार गुप्ता (जौनपुर)

13. मुकेश पाण्डेय (जौनपुर)

14. पंकज तिवारी (भभुआ, बिहार)

15. कृष्णानन्द तिवारी (कैमूर, बिहार)

वहीं गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 129/25 व 130/25 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है।