Ayodhya News: पत्रकार महा संगठन अयोध्या में कराएगा राष्ट्रीय सम्मेलन, बीकापुर तहसील के कार्यकारिणी गठित केके शुक्ला बने तहसील अध्यक्ष

 

अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन तहसील इकाई बीकापुर की बैठक बृहस्पतिवार को बीकापुर कस्बे में ग्राम न्यायालय के पास सभागार में संपन्न हुई। बैठक में तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा पत्रकार केके शुक्ला को संगठन का एक बार फिर तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई।

 

 

 

तहसील की नई कार्यकारिणी में तहसील संयोजक एवं संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, महासचिव पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, तहसील सचिव राहुल दुबे, संयुक्त सचिव तरुण कुमार मिश्र एवं उमाकांत विश्वकर्मा जबकि कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला एवं संचालन विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि संगठन से जुड़े सदस्य संगठन की रीढ़ हैं। संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित होने की बात कही। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों द्वारा चौथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई जा रही है।

सरकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में संवेदनशीलता पूर्वक पहल करनी चाहिए। और पत्रकारों को उनका अधिकार तथा सम्मान मिलना चाहिए। जिसके वह हकदार हैं, पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। और उत्पीड़न से बचने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन कराने पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या में जून महीने में राष्ट्रीय सम्मेलन कराया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय सम्मेलन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। और संगठन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े पत्रकारों को जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी, और तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला द्वारा संगठन का परिचय पत्र भी सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि सहित बैठक में आए पत्रकारों को फूल मालाओं के साथ धार्मिक प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक, विनोद कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा अमित तिवारी सहित अन्य कई पत्रकारों द्वारा भी संबोधित किया गया। और संगठन को मजबूत बनाने की बात कहीं गई। इस मौके पर संगठन से जुड़े उमाकांत विश्वकर्मा, अरुण प्रताप सिंह, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, सुभाष यादव तरुण मिश्रा मनोज तिवारी राहुल कुमार दुबे सहित संगठन से जुड़े अन्य पत्रकार मौजूद रहे।