Ayodhya News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की 15 मई को मवई में आयोजित जनसभा स्थल का सपा पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

 

Ayodhya News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की 15 मई को मवई में आयोजित जनसभा स्थल का सपा पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  की 15 मई को मवई में होने वाली जनसभा के पूर्व आज सभा स्थल व हेलीपैड का फैजाबाद इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद व सपा जिलाध्यक्ष  पारस यादव,पूर्व राज्यमंत्री अमृत राजपाल आदि प्रमुख नेताओ ने निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया यह जानकारी सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  दिनाँक 15मई दिन बुधवार समय 12 बजे दिन, स्थान निकट मवई चौराहा पर लोकसभा फैज़ाबाद से समाजवादी पार्टी समर्थित इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में हेलीकाप्टर से पहुंचकर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद नें कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन से  कार्यकताओं  व आम जनमानस में उत्साह है

और जनता भाजपा से दुखी व पीड़ित है इस लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सहित देश से भाजपा का सफाया होगा।जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में अधिक से अधिक लोगो के आने हेतु आह्वाहन किया गया है कहा कि देश भाजपा मुक्त होने जा रहा है।

पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने सभा स्थल का जायजा लेते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के कोई भी वायदे को पूरा नहीं किया और जनता भाजपा के  जुमलो से त्रस्त है इस बार जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है सवर्समाज के सम्मानित जन राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे है और देश भाजपा मुक्त भारत होने जा रहा है।

सभा स्थल का जायजा लेने वाले नेताओं में प्रत्याशी सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ,जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव ,पूर्व मंत्री अमृत राजपाल,प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव,छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष आभाष कृष्ण कान्हा,महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव,नरेंद्र यादव,जय सिंह राणा, आदि अनेक नेता मौजूद रहे।