Ayodhya News: पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का विदाई समारोह संपन्न
अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के स्थानान्तरण देवीपाटन परिक्षेत्र हो जाने के उपरान्त परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीे। परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के साढ़े आठ माह के कार्यकाल को अयोध्या परिक्षेत्र का स्वर्णिम कार्यकाल बताया।
आयोजित विदाई समारोह में परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त प्रधान लिपिक सुरेश कुमार मौर्य, पीआरओ अरविन्द सिंह एवं गोपनीय सहायक नवीन सिंह, वाचक श्री प्रकाश पाण्डेय एवं सोमनाथ चतुर्वेदी, मुख्य आरक्षी अरविन्द सिंह एवं मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश पाण्डेय द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि-’’धार्मिक नगरी अयोध्या में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मेरे लिये अपार खुशी एवं गर्व का अनुभव रहा। अयोध्या परिक्षेत्र में नियुक्ति के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों का कार्य सहयोगपूर्ण एवं सराहनीय रहा।
परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्मृति-चिन्ह् के रूप श्री रामजन्मभूमि मंदिर की काष्ठ-निर्मित प्रतिकृति भेट कर उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी उ0नि0 रणजीत यादव द्वारा किया गया।