Ayodhya News: इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में अयोध्या विधानसभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
Mar 13, 2024, 17:18 IST
Ayodhya News: इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में अयोध्या विधानसभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में अयोध्या विधान सभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एचआर पैलेस रामपुर हलवारा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादा जनता से किया था उस वादों से ही मुकर गयी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में बदलना चाहती है।
अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई का बोलबाला इस सरकार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए ही कार्य कर रही है। उसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार को पीडीए के माध्यम से इण्डिया गठबन्धन हरायेगा। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने का षड़यंत्र कर रही है।
उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने पर रोजगार या स्थायी नौकरी एवं सभी वर्गों को हिस्सेदारी दी जायेगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जिताना है।
लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई से जनता ऊब चुकी है और इससे निजात चाहती है।