Dev Deepwali: अयोध्या में देव दीपावली पर लेजर शो से दिखाई जाएगी भगवान राम की जीवन कथा, देव दीपावली होगी खास
एक बार फिर राम की नागरी अयोध्या में त्रेता युग वाली रामनगरी की झलक देखने को मिलेगी। दरअसल राम नगरी में दीपोत्सव की तर्ज पर 5 से 7 नवंबर तक रामोत्सव मनाया जाएगा।
इस खास मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे तो वहीं कार्यक्रम के समापन के समय करीब 1 लाख दीपक रेलवे गोदाम के हजारों मजदूर प्रज्वलित करेंगे और श्रम के महत्व का प्रकाश पूरे देश में फैलाएंगे।
अयोध्या: अयोध्या में त्रेता युग वाली रामनगरी की झलक देखने को मिलेगी। दरअसल राम नगरी में दीपोत्सव की तर्ज पर 5 से 7 नवंबर तक रामोत्सव मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान करीब 2 लाख दीपक जलाएं जाएंगे। जिसमें राम उत्सव के उद्घाटन के मौके वृंदावन की विधवा महिलाएं करीब 1 लाख दीपक जलाकर समाज में फैले अंधकार को आस्था के दीपक से रौशन करेंगी।
इस खास मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे तो वहीं कार्यक्रम के समापन के समय करीब 1 लाख दीपक रेलवे गोदाम के हजारों मजदूर प्रज्वलित करेंगे और श्रम के महत्व का प्रकाश पूरे देश में फैलाएंगे।
इतना ही नहीं इस राम उत्सव में लेजर शो का भी आयोजन होगा जिसमें भगवान राम के जीवन पर आधारित कथा का वर्णन लेजर शो के माध्यम से दिखाया जाएगा। यह आयोजन बंगाल केंद्रीत जगतगुरु संप्रदाय के स्थानीय मुख्यालय वासुदेव घाट स्थित सुरसरी मंदिर में 5 नवंबर को आयोजित होगा जो 7 नवंबर तक चलेगा।
इसके साथ ही अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल का भी आयोजन होगा जिसमें 20 बिंदुओं पर देश के प्रतिष्ठित विद्वान अलग-अलग बिंदु पर अपना विचार रखेंगे। पूरे आयोजन के दरमियान देश के बड़े-बड़े प्रतिष्ठित लोगों के साथ विदेश के भी मेहमान मौजूद रहेंगे।
20 विभूतियां रखेंगी अपने विचार
कार्यक्रम के आयोजक प्रिय नाथ चट्टोपाध्याय बताते हैं कि 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या के राम उत्सव में पहली बार अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है जिसमें 20 अलग-अलग प्रकार की संगोष्ठी भी आयोजित की जाएंगी।
इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपना विचार रखेंगे। गोष्ठी में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा नेत्री अपर्णा यादव समेत कई लोग उपस्थित रहेंगे।
शामिल होंगे विदेशी मेहमान
प्रिय नाथ चट्टोपाध्याय बताते हैं कि इस बार और भी बड़ा लेजर शो का आयोजन होगा। पूरे इंडिया से विभिन्न प्रकार के विशिष्ट जन मौजूद रहेंगे इतना ही नहीं विदेश से भी मेहमान आ रहे हैं।नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और यूएस समेत लगभग 10 देशों के विदेशी मेहमान मौजूद रहेंगे।