प्रधानमंत्री  की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर वायरल होते ही भड़के भाजपाई,थाने में दी तहरीर

 

चौबेपुर वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील तस्वीर  गौरा उपरवार गांव के एक युवक शिवम् यादव ने फेसबुक पर वायरल कर दिया। अश्लील तस्वीर वायरल होते ही अजगरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए।वह इसकी जानकारी  अजगरा विधानसभा के सांसद चंदौली व कैबिनेट मंत्री डाॅ महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष  अखंड सिंह को दी। चंदौली सांसद के प्रतिनिधि अखंड सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से मिलकर तहरीर दी।

थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह, भोलानाथ उपाध्याय, रमाशंकर सिंह,विनय कुमार सिंह हिटलर, रामसूरत यादव प्रधान, अनिल तिवारी, विनोद सिंह, आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।