बलिया स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक ने किया रेल जनसंवाद, अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का लिया जायजा

यात्रियों से स्वच्छता और सुविधाओं पर लिया फीडबैक, निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
 

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत बलिया रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जनसंवाद’ आयोजित कर यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता व्यवस्था के साथ उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी ली तथा यात्रियों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं को सुना। इसके बाद उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।

रेल जनसंवाद के दौरान अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता तथा यात्रा के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से जुड़े विभिन्न विषयों पर यात्रियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों से मिलने वाले सुझाव सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही, रेलवे परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन के साथ यात्रियों की सहभागिता को भी आवश्यक बताया।

इसके बाद विनोद कुमार शुक्ल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बलिया रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास एवं यात्री सुविधा संबंधी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल, प्लेटफॉर्म की सतह सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

अपर महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।

इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक ने बलिया स्टेशन के सेकेंड एंट्री परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस पहल के माध्यम से रेलवे परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने के साथ ही लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को समझना तथा यात्री सुविधाओं में सु