अयोध्या में एक अदद नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 

अयोध्या | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 के मद्देनजर आज दिनांक 12.01.2022 को थाना रौनाही पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन से ढेमुआ घाट से पहले नहर पुलिया के पास समय 08:40 बजे अभियुक्त नौसाद उर्फ भीम पुत्र मो0 हनीफ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।

अभियुक्त नौसाद उर्फ भीम को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त नौसाद उर्फ भीम उपरोक्त को वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय सदर अयोध्या भेजा गया ।      

गिरफ्तार अभियुक्तः  

नौसाद उर्फ भीम पुत्र मो0 हनीफ निवासी शेखपुर जाफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र 26 वर्ष

बरामदगी –

  1.  एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर 
  2.  एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-

  1.  उ0नि0 अमित कुमार थाना रौनाही जनपद अयोध्या 
  2.   हे0का0 अनुज कुमार सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या
  3.   का0 रामप्रवेश यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या