यूपी में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी 

 

बस्ती।  यूपी के बस्ती के मुण्‍डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ उसके घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी का मामला सामने आया हैं।  युवती छेड़खानी से परेशान होकर  चाहा तो  युवक ने  जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग निकला। पीडित युवती ने बताया की उसके माता, पिता उसकी बहन के नवजात बच्‍चे को दिखाने के लिए शहर गए थे, और वह घर में अकेली सो रही थी।

उसे अकेली जान शुक्रवार की रात करीब एक बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। उस समय वह सो रही थी। उसके साथ सोते समय युवक छेड्खानी करने लगा, युवक द्वारा छेडखानी करने के दौरान उसकी नींद खुल गई और उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। जब उसके मां और पिता घर वापस लौटे तो उसने इस बात की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के पिता ने थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फिरोज उर्फ सोकन के विरूद्ध यौन उत्‍पीडन, धमकी व अन्‍य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुण्‍डेरवा पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उसकी गिरफ्तारी कर आवश्‍यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।