पोषण माह में गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण का संदेश, गोदभराई कार्यक्रम आयोजित
Sep 26, 2026, 17:27 IST
प्रयागराज। झूंसी वार्ड-45 के छतनाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नैका द्वितीय में शनिवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए फल से भरी डलिया भेंट की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज पासी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता देवी और सहायिका अमरावती देवी ने कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित अन्य महिलाओं को भी फल वितरित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर छोटे बच्चों की भी मौजूदगी रही।