Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे। उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में मौजूद नहीं थीं।
जिम और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय संभालते थे। वह लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। इसके अलावा वह “जीव आश्रय” नामक संस्था का संचालन भी करते थे।
उन्होंने ब्रिटेन की University of Leeds से शिक्षा प्राप्त की थी।
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को Saifai में बेहद भव्य समारोह में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों करीब 10 वर्षों तक रिश्ते में रहे थे। स्कूल के दिनों में शुरू हुई दोस्ती बाद में प्रेम में बदली और फिर यह विवाह यादव परिवार की चर्चित शादियों में शामिल हुआ।
दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे। प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।