लखनऊ के Levana होटल में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत,होटल में फंसे हैं कई लोग

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग लग गई है। आग की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

 

 

पुलिस की मदद से अब तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए हैं। दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक शख्स फंसा हुआ है, जिसके बाद मोबाइल नहीं है। गौर फरमाने वाली बात है कि लेवाना होटल को कुछ दिन पहले ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया. इसके बाद आज यह बड़ा हादसा हो गया। 


 

 

चिंता की बात यह है कि होटल में फंसे अभी भी कई लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। सुबह करीब 7:30 बजे होटल में आग लगी है। होटल हजरतजंग में स्थित है। डीएम के मुताबिक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। आग की खबर का पता चलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया बचाव कार्य लगातार जारी भी है।

 

 

बीते चार घंटे से दमकल विभाग के कर्मचारी आग को काबू करने की कोशिश में जुटे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।