मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली रैली, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने पर जोर
 

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। रैली के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें उपलब्ध सहायता तंत्र से जोड़ना है।

रैली के माध्यम से आमजन से महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।