विश्व हिंदू महासंघ ने योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन धुमधाम से मनाया

 

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर  राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय, गोरखपुर परिसर में  एक पेड़ योगी के नाम"अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रशासन एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अनूप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण के माध्यम से ही धरती को हरित एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं एवं कर्मचारियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ. चिन्मयानंद मल्ल, दिव्यांग वाहिनी के प्रदेश महामंत्री शिवानंद शरण श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी मोनिका शरण श्रीवास्तव पूर्व मेयर सत्या पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-एक फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


सभी प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को सेवा, समर्पण एवं प्रकृति संरक्षण के रूप में मनाते हुए संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष अधिकाधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम के अंत में पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।