मृतक राजेश कुमार शुक्ला के घर शोक जताने पहुंचे भारत सरकार के सुप्रीम कोर्ट  अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, परिजनों को बंधाया ढांढस

 

सहजनवा (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के भीमापार गांव में रविवार को टिल्लू पंप से स्नान करने के दौरान करंट लगने से राजेश शुक्ल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
भीमापार निवासी 54 वर्षीय राजेश कुमार शुक्ल पुत्र शिव प्रसाद शुक्ल रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर पर लगे टिल्लू पंप से स्नान करने गए थे। बताया जाता है कि जैसे ही उन्होंने बिजली का स्विच ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर भारत सरकार के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा तथा ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और भविष्य में भी हर संभव सहयोग करेंगे।