सहजनवां में सपा की रणनीतिक बैठक, संगठन मजबूती पर नेताओं ने भरी हुंकार
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को बुलंद करने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरिश यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष अनारकली मौर्य, मो. अली, राजेश सिंह सैथवार, दुर्गेश मास्टर, गौतम, हरेंद्र यादव, रामजतन उर्फ चिखुरी, ताज मोहम्मद, मजनु और प्रमात्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।