मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन का जागरूकता अभियान
400 से अधिक महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, बांटे गए निःशुल्क सैनिटरी पैड
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की प्रबंधक एडवोकेट पूजा गुप्ता ने किया। इस दौरान महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
एडवोकेट पूजा गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक महिला ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक बनाना समाज की बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य गोविंद मिश्रा सहित स्थानीय निवासी अरुणा सिंह, सोनी देवी, पूजा गोंड और जामवंती देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी महिलाओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था का उद्देश्य है कि “हर महिला स्वस्थ और सशक्त बने।”