बैंड- बाजे के साथ किया गया स्कूल चलो अभियान श्रीगणेश

 

गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा में मंगलवार को आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों में मंझरिया जगदीशपुर,प्राथमिक विद्यालय हड़ही, प्राथमिक विद्यालय थरूआपार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय घघसरा में स्कूल चलो अभियान का श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। छात्रों के हाथों में  नारे लिखी तख्तियां थी  कि- आधी रोटी खाएंगे। स्कूल जरूर जाएंगे।


बैनर लिए सभी लंबी कतारों में तिरंगे के साथ गांव और नगर के विभिन्न मार्गों भ्रमण कर रहे थे। शिक्षा का महत्व, स्कूल चलो अभियान के द्वारा  दे रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए- खंड शिक्षा अधिकारी  पाली कुवर विक्रम पाण्डेय ने कहा  कि-प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह तभी संभव होगा, जब स्कूलों में शत- प्रतिशत नामांकन हो।


साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा, तभी लक्ष्य पूरा हो सकता है। रैली का शुभारंभ- नगर पंचायत के  हनुमंत नगर, मंझरिया से हुए- वार्ड संख्या 12 जेठू नगर, वार्ड संख्या 10 जगदीशपुरम, वार्ड संख्या 3 जय राज नगर  होते हुए- रैली पुनः अपने स्थान हनुमंत नगर पहुंची। कार्यक्रम की अगुवाई  घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभाकर दुबे व पाली के खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुंवर विक्रम ने किया।


उक्त अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  कुंवर विक्रम पाण्डेय,  मार्कण्डेय नाथ चौबे, शिवाकांत, श्वेत प्रकाश, मनीराम यादव, जिशान, निहारिका सिंह, नवीन कुमार, दीपिका, देव कुमार, अभयदीप, धीरज, प्रदीप समेत कई लोग मौजूद थे।