गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में प्रधानाचार्य व शिक्षक की मौत

 

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के जैतपुर नंदापार चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक नेशनल संमदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल चौधरी जिनकी उम्र लगभग 48 वर्ष है। उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी अस्पताल पहुंचने पर साथ में घायल शिक्षक दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रधानाचार्य के परिवार में दो लड़के हैं - विजय (25 वर्ष) और विनय (21 वर्ष) - और एक लड़की (18 वर्ष)। इसके अलावा, नेशनल संविदा इंटर कॉलेज में अध्यापक सुबोध गौतम (44 वर्ष) की भी इस हादसे में मृत्यु हो गयी। सुबोध गौतम के दो लड़के हैं - एक 9 वर्षीय और दूसरा 8 वर्षीय।


प्रधानाचार्य रामपाल और सुबोध गौतम ग्राम सभा पचौरी के रहने वाले हैं और थाना हरपुर बुदहट के स्थाई निवासी हैं।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रधानाचार्य की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। दोनों लोग हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी के रहनेवाले थे।