आईटीएम गीडा के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार चौधरी को पीएचडी की उपाधि, ग्रामीण ई-कॉमर्स पर किया शोध
गोरखपुर।आईटीएम, गीडा, गोरखपुर के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार चौधरी ने शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव और उपभोक्ताओं के खरीदारी व्यवहार में हो रहे बदलावों पर शोध कार्य पूरा किया है।
प्रदीप कुमार चौधरी ने “Impact of E-Commerce on Consumer Buying Behavior in Rural Areas, with Special Reference to District Sant Kabir Nagar, Uttar Pradesh” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।
इस शोध में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स के प्रभाव का अध्ययन किया गया। साथ ही, ऑनलाइन खरीदारी के विस्तार के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं की पसंद, खरीदारी के तरीके और उपभोक्ता व्यवहार में आए बदलावों को भी शोध के माध्यम से समझने का प्रयास किया गया।
प्रदीप कुमार चौधरी ने अपना शोध कार्य डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में पूरा किया। उनके शोध का निर्देशन विभाग के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।
शोध के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कॉमर्स की पहुंच और उसके कारण उपभोक्ताओं के खरीदारी व्यवहार में आए बदलावों का विस्तृत अध्ययन किया गया।
प्रदीप कुमार चौधरी को पीएचडी की उपाधि मिलने पर आईटीएम गीडा के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह, विभागाध्यक्ष और समस्त शिक्षकगण ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक, परिवार और संस्थान के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि शोध कार्य को पूरा करने में मिले मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रदीप कुमार चौधरी की यह उपलब्धि आईटीएम गीडा के शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव पर किया गया उनका अध्ययन बदलते डिजिटल बाजार और उपभोक्ता व्यवहार को समझने की दिशा में उपयोगी योगदान है।