प्रभाकर दुबे को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह, घघसरा में खुशी की लहर

 

सहजनवा (गोरखपुर)। घघसरा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रभाकर दुबे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की।

प्रभाकर दुबे को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने को घघसरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, रामचंद्र पांडेय, दिलीप कुमार सैनी, संतोष पांडेय, राकेश, मुन्ना, विजय प्रताप सिंह, शिवानंद पांडेय, सुंदरम, हरिकेश मौर्य, भोरई पांडेय, विनोद कुमार सहित सभासदों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रभाकर दुबे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।