एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने पाली ब्लॉक में विकास कार्यों का किया लोकार्पण
गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत पाली द्वारा राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त आयोग के अन्तर्गत कराये गये विभिन्न कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला के कर कमलों द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के निरंतर विकास कार्य हो रहा है। सबका साथ सबका बिकास के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा ये वो भारत नही है जो आतंवादियों के हमलों का जवाब न दे पाये, ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाला नया भारत है जो दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है, कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है आतंकवादियों को चुन चुन कर मरेंगे उनके घरों में घुस कर मारेंगे।
आतंकवादियों के समर्थन करने वाले देशों को भी करारा जवाब देने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा देश की सेना को खुली छूट दे दी गयी है यदि दुश्मन देश से गोली चले तो जवाब गोला दे देना है।छुट्टा पशुओं की समस्या की चर्चा करते हुए कहा देश मे ऐसी भी सरकारें रही हैं जो गौ वंश की गोली से हत्या करती रही, कत्लेआम होती रही,लेकिन जब भाजपा सरकार बनी तो गौवंश के कत्लेआम पर रोक लगी, गौमाता को पूजने का काम शुरू हुआ।
उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्यगाथा की चर्चा करते हुए कहा हमे अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा 2017 से पूर्व प्रदेश में अराजकता का माहौल था, गुंडों माफियाओं के दबदबा था, हत्याएं आम थी, लेकिन 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो गुंडों माफियाओं कांप गये, कानून का राज स्थापित हुआ। अब प्रदेश में विकास की नयी नयी श्रृंखला बन रही है। प्रदेश के कोने कोने का विकास हुआ है।
विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि 2017 से पूर्व विकास में योगी आदित्यनाथ जी महाराज को मुख्यमंत्री बनते ही सहजनवा क्षेत्र के विकास का द्वार खुल गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग की दिशा में तेजी से विकास हुये, कल कारखाने खोले जा रहे हैं। आवास, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से क्षेत्र सुसज्जित हुआ है। विधानसभा का कोई भी क्षेत्र गाँव विकास से अछूता नही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा वीर बलिदानी परिवारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह व निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने अथितियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु,राम जियावन मौर्य,डा आर डी सिंह,छोटेलाल मौर्य,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी,राम पाल सिंह, अध्यक्ष उमेश दुबे,प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवाजी चंद्र, दिलीप यादव संजय सिंह विकास सिंह विश्वजीत सिंह संजय शुक्ला,गोपाल गुप्ता नागेंद्र सिंह हिमांशु सिंह, शिवचरण प्रसाद,रवि प्रताप सिंह,इंद्र कुमार निगम,नरेंद्र शुक्ला,विडियो बृजेश यादव,रविंद्र तिवारी,परमेश्वर राज,राम उजागर शुक्ला,अविनाश सिंह,मदन मुरारी गुप्ता,मोहन सिंह,गोरव गुप्ता,राम सिंह,कृष्ण मोहन कसौधन,रमेश मद्धेशिया समेत कार्यकर्ता एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।