आईजीएल में ग्रीनलैंड हॉस्पिटल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल नेतृत्व व् मार्गदर्शन में आईजीएल परिसर में ग्रीनलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण का लाभ लिया। शिविर में जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, आईवीएफ विशेषज्ञ तथा ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, SPO2, ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जाँचें भी की गईं। आईजीएल के कर्मयोगियों के परिवार के 70 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार, प्लांट हेड शैलेन्द्र पाण्डेय, हेड एचआर व् एडमिन दशरथ मिश्र तथा ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. भास्कर गुप्ता, डॉ. माया राम, डॉ. गौरव शुक्ल, डॉ. अरशद जिया और डॉ. निशा ने संयुक्त रूप से किया। चिकित्सा शिविर का संचालन एवं अध्यक्षता उप प्रबंधक प्रशासन अखिलेश कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था डॉ. कमलेश सिंह, सब्बीर अहमद, ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर नवीन चौरसिया व् अखिलेश शुक्ल का विशेष योगदान रहा।
सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि आईजीएल कम्पनी द्वारा समय समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना प्रसंशनीय है, और सभी कर्मयोगियों को इस शिविर का लाभ लेने के प्रेरित किया, आईजीएल के प्लान्ट हेड ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, हमारा उद्देश्य है की सभी स्वस्थ रहे। हेड एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्र ने आगे भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर में आईजीएल एवं ग्रीनलैंड हॉस्पिटल टीम के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से अमित कश्यप, नागेंद्र सिंह, जीतेंद्र राय, विजय गुप्ता, अजीत गुप्ता, रणधीर सिंह सहित ग्रीनलैंड हॉस्पिटल की पूरी टीम शामिल रही।