खजनी के महाविद्यालय में मां जगदंबा पूजन, भजन-कीर्तन के बाद हुआ प्रसाद वितरण

द्रौपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज में मां जगदंबा पूजन एवं चौकी जागरण का आयोजन

 

गोरखपुर (खजनी)। क्षेत्र के द्रौपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज, रुद्रपुर में महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से मां जगदंबा पूजन एवं चौकी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलन एवं कलश स्थापना के साथ किया। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मां जगदंबा की आराधना करते हुए भजन, गीत एवं संगीत की प्रस्तुति दी। भक्तिमय प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक कल्याण एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ संकल्प भी लिया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ चौकी जागरण कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर सागरिका सिंह, जया चौधरी, सुषमा शुक्ला, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. लता श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. आलोक रंजन भारद्वाज, अजय सिंह, अवनीश कुमार पांडेय, पुरोहित जी, श्रीराम सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. राजेश शर्मा, नीरज सिंह एवं डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।