लाल बहादुर शास्त्री कर्मयोगी अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए कर्मयोगी

 
समाजसेवा, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को मिला सम्मान

गोरखपुर। समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, पत्रकारिता, खेल एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मयोगियों को लाल बहादुर शास्त्री कर्मयोगी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में नेचुरल रिसोर्स सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन (NRSF) एवं अवेकनिंग भारत फाउंडेशन के सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे लोगों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. डॉ. राम चेत चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. रामवंत गुप्ता, पर्यावरणविद् प्रो. गोविंद पांडे तथा इमिडिएट पास्ट मास्टर लॉज निपाल 38 आलोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह का शुभारंभ शंखनाद के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में उन लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है, जो व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित के लिए लगातार कार्य करते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान अन्य लोगों को भी समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

आयोजकों ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री कर्मयोगी अवार्ड के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मान समारोह में समाजसेवा और जनजागरूकता से जुड़े कई लोगों की सहभागिता रही।