यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, चंदौली ने सोनभद्र को दी मात

 

चंदौली। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह एवं सचिव विजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

उद्घाटन मुकाबला चंदौली और सोनभद्र की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की फुर्ती, बेहतर रणनीति और टीम भावना ने मुकाबले को रोचक बना दिया। अंत में चंदौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र को पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।

उद्घाटन अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ‘बबलू’, हरिश्चंद्र अग्रहरी, पंकज दुबे, राजकुमार तिवारी, ब्रजेश सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश सोनकर, जितेंद्र पाल, रामनारायण राजभर, कमलेश चौहान और निर्भय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।