आईजीएल के संस्थापक के 18वीं पुण्यतिथि पर आईजीएल देवी शक्ति सम्मान एवं मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन
गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आईजीएल कंपनी के संस्थापक स्व. मोहन लाल भरतिया की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विविध सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं समाज एवं संस्थान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु “आईजीएल देवी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, आईजीएल द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, आवश्यक जांचें, निःशुल्क दवा एवं चश्मा आवश्यकतानुसार वितरण की जाने की व्यवस्था की गई है। कैंप का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमे स्वैक्षिक रक्तदान करने का अवसर रहेगा।
आईजीएल का यह कार्यक्रम संस्थापक स्व. मोहन लाल भरतिया के प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए समाज सेवा, स्वास्थ्य संवर्धन और महिला सशक्तिकरण के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।