दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मनीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था।
 

 

गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष सिंह पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी फुटहवाइनार शत्रुधनपुर थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत

पुलिस के अनुसार थाना झंगहा पर दर्ज मुकदमा संख्या 283/2026 में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा: 80(2), 85, 115(2), 352, 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

महिला अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज हत्या जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है और इस प्रकार के मामलों में अभियान आगे भी जारी रहेगा।