हेड कांस्टेबल बुद्धेश मणि यादव को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

 

गोरखपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय की ओर से कर्तव्य के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए हेड कांस्टेबल बुद्धेश मणि यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।


गीडा सेक्टर-23, गोरखपुर निवासी हेड कांस्टेबल बुद्धेश मणि यादव वर्तमान में जनपद संतकबीरनगर में तैनात हैं। इससे पूर्व वह जनपद बस्ती के गोपनीय कार्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस सेवा में उनके कर्तव्यनिष्ठ प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।


उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों, सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।


क्षेत्रवासियों ने कहा कि बुद्धेश मणि यादव की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह सफलता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की प्रेरणा है।